भीलवाड़ा में बदला मौसम: चैत्र नवरात्र के पहले दिन चाय बादल, गिरे छीटे , प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट

भीलवाड़ा में बदला मौसम: चैत्र नवरात्र के पहले दिन चाय बादल, गिरे छीटे , प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट
X


भीलवाड़ा हलचल | शक्ति की उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्र के पहले दिन भीलवाड़ा सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार सुबह जिले में हल्के छीटों के साथ हुई शुरुआत ने मौसम में ठंडक घोल दी। आसमान में सुबह से ही काले बादलों का डेरा जमा हुआ है, जिसके चलते भगवान सूर्यदेव के दर्शन अब तक दुर्लभ बने हुए हैं।

भीलवाड़ा और प्रदेश में 'ऑरेंज अलर्ट'

मौसम विभाग ने भीलवाड़ा सहित राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में आज बारिश के साथ-साथ गर्जना, आकाशीय बिजली चमकने और अंधड़ चलने की संभावना जताई है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी देते हुए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। भीलवाड़ा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाए हुए हैं और हल्के छोटे गिर हे।

तापमान में 9 डिग्री तक की भारी गिरावट


नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से राजस्थान में पारे में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान 2 से 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। जयपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में बुधवार देर रात से ही घने बादल छाए हुए हैं। जालोर में सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है, वहीं सीकर में बीते दिन गिरे ओलों ने सर्दी का अहसास करा दिया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस नए सिस्टम का असर 20 मार्च तक बना रहने की संभावना है।

देशभर में मौसम का हाल


* मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर और ग्वालियर सहित 33 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। यहाँ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

* हरियाणा: रेवाड़ी में भारी बारिश और ओलावृष्टि से सड़कों पर जलभराव हो गया है। तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर होर्डिंग्स उखड़ गए।

* पहाड़ी राज्य: उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है, जबकि हिमाचल प्रदेश के शिमला और कुल्लू में भारी बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455


Next Story