रसोई पर युद्ध की मार: अब छोटा होगा गैस सिलेंडर, हर घर तक पहुंचाने की तैयारी

रसोई पर युद्ध की मार: अब छोटा होगा गैस सिलेंडर, हर घर तक पहुंचाने की तैयारी
X


नई दिल्ली | पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध और ऊर्जा ठिकानों पर हुए मिसाइल हमलों का असर अब आपकी रसोई तक पहुँचने वाला है। खाड़ी देशों से गैस की आपूर्ति बाधित होने के चलते सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर ली है। अब घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के पारंपरिक सिलेंडर में केवल 10 किलो गैस भरकर दी जाएगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सीमित स्टॉक को ज्यादा से ज्यादा परिवारों तक पहुँचाना है।

युद्ध और होर्मुज संकट ने बिगाड़ा खेल

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण ईरान ने मिडिल-ईस्ट के ऊर्जा ठिकानों पर हमले किए हैं। इससे गैस प्लांट को भारी नुकसान पहुँचा है और दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण 'होर्मुज रूट' बंद होने के कगार पर है। भारत में LPG की किल्लत न हो, इसके लिए कंपनियों ने यह 'राशनिंग' मॉडल अपनाने का मन बनाया है। बता दें कि मार्च के पहले हफ्ते में ही घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी।



एक महीना चलेगा 10 किलो का सिलेंडर

तेल कंपनियों के आकलन के अनुसार, 14.2 किलो का सिलेंडर औसतन 35 से 40 दिन चलता है। यदि इसमें 10 किलो गैस भरी जाए, तो एक सामान्य परिवार का काम लगभग एक महीने (30 दिन) तक चल जाएगा। इससे बचने वाली गैस को उन क्षेत्रों में भेजा जा सकेगा जहाँ फिलहाल भारी किल्लत है। कंपनियों के पास स्टॉक कम है क्योंकि खाड़ी देशों से नई खेप आने में अनिश्चितता बनी हुई है।

कीमतों में मिलेगी राहत, पहचान के लिए लगेगा स्टिकर

योजना लागू होने पर ग्राहकों को पूरे सिलेंडर के पैसे नहीं देने होंगे। गैस की मात्रा कम होने के अनुपात में सिलेंडर के दाम भी घटाए जाएंगे। वर्तमान में दिल्ली में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत ₹913 है, जो 10 किलो गैस होने पर काफी कम हो जाएगी। पहचान के लिए इन खास सिलेंडरों पर एक नया स्टिकर लगाया जाएगा, जिस पर गैस की सही मात्रा और संशोधित दाम स्पष्ट लिखे होंगे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Tags

Next Story