बेटी को 'मृत' मान शोक संदेश छपवाने का मामला: पुलिस ने पिता को किया पाबंद

भीलवाड़ा (हलचल)। अपनी जीवित बेटी का शोक संदेश छपवाकर मृत्युभोज आयोजित करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने वाली युवती को मृत घोषित करने वाले पिता को पाबंद किया है। शक्करगढ़ थानाधिकारी पूरनमल मीणा ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद युवती के पिता को पाबंद करवाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

उल्लेखनीय है कि जयपुर में पढ़ाई करने वाली एक युवती ने दूसरे समाज के युवक से शादी कर ली थी। परिजनों के समझाने के बावजूद जब वह अपने पति के साथ रहने पर अड़ी रही, तो आहत पिता ने उसे मृत मान लिया। पिता ने बकायदा शोक संदेश छपवाया, जिसमें बेटी के फोटो के साथ 20 मार्च 2026 को उसका स्वर्गवास लिखा गया। इतना ही नहीं, 22 मार्च को तीये की बैठक और 31 मार्च को ब्रह्मभोज (मृत्युभोज) का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया।

Next Story