मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र का भरोसा: पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त भंडार, पैनिक न करें

भीलवाड़ा( हलचल न्यूज डेस्क)। मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के तनाव के बीच भारत सरकार ने ईंधन की आपूर्ति को लेकर देशवासियों को आश्वस्त किया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में कच्चे तेल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, इसलिए जनता को घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं
मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रही हैं और वार्षिक रिफाइनिंग क्षमता लगभग 26 करोड़ टन तक पहुँच गई है। उन्होंने साफ किया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और न ही किसी पेट्रोल पंप पर ईंधन की कोई कमी है। पिछले दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में देखी गई लंबी कतारें केवल 'पैनिक खरीदारी' का परिणाम थीं, जबकि आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सामान्य है।
कमर्शियल एलपीजी का कोटा बढ़ा, घरेलू गैस की बुकिंग सामान्य
एलपीजी आपूर्ति को मजबूत करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कमर्शियल एलपीजी की मात्रा को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। यह निर्णय 21 मार्च को ही लागू कर दिया गया था।
अब तक 26 राज्यों को 22 हजार टन कमर्शियल एलपीजी आवंटित की जा चुकी है।
ढाबों, होटलों और औद्योगिक कैंटीनों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार को रिकॉर्ड 30 हजार से अधिक (5 किलो वाले) सिलेंडर जारी किए गए।
ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी पर जोर
सरकार ने स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी (Domestic LPG) की देश में कोई किल्लत नहीं है। वर्तमान में 92 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से हो रही है और सिलेंडरों की होम डिलीवरी सुचारू रूप से जारी है। मंत्रालय ने जनता से अपील की है कि वे पैनिक बुकिंग न करें और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
