एनकाउंटर:: होटल संचालक के हत्यारे 'आसिफ बम' के पैर में लगी गोली, हमीदिया अस्पताल में भर्ती

होटल संचालक के हत्यारे आसिफ बम के पैर में लगी गोली, हमीदिया अस्पताल में भर्ती
X

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के अशोका गार्डन थाना इलाके में मामूली विवाद पर होटल मालिक की हत्या कर फरार हुए मुख्य आरोपी आसिफ बम का पुलिस ने रातीबड़ इलाके में शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी आसिफ बम के पैर में गोली मारी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले अशोका गार्डन के प्रगति नगर में विजय मेवाड़ा नाम के होटल संचालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव व्याप्त था और हिंदू संगठनों सहित स्थानीय लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि 30 हजार रुपये का इनामी मुख्य आरोपी आसिफ बम फरार चल रहा था।

पुलिस टीम जब सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने पहुंची, तो उसने भागने की नीयत से पुलिसकर्मी से बंदूक छीनकर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Next Story