ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंत: अश्लील वीडियो के नाम पर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंत: अश्लील वीडियो के नाम पर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट
X

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार शाम हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस को चौंकाने वाले सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया है कि हत्या का मुख्य आरोपी युवती का प्रेमी राहुल यादव है, जो उसे एक अश्लील वीडियो के जरिए लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। टॉर्चर से तंग आकर युवती जब उससे समझौता करने पहुंची, तो आरोपी ने भगवानपुर सब्जी मंडी के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने उसके सिर में गोली मार दी।

मृतका निशा कुमारी मूल रूप से पूर्वी चंपारण की रहने वाली थी और मुजफ्फरपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी राहुल और निशा एक ही कॉलेज में पढ़ते थे, जहाँ उनकी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई थी। आरोप है कि राहुल ने निशा का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार प्रताड़ित कर रहा था। सोमवार को निशा इसी विवाद को सुलझाने मंदिर पहुंची थी, जहाँ सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। बहस बढ़ने पर राहुल ने अचानक पिस्तौल निकाली और वारदात को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

Next Story