बडला चौराहे के पास स्कूटी सवार महिला से चेन स्नेचिंग, मची अफरा-तफरी

भीलवाड़ा। शहर के बडला चौराहा क्षेत्र में गुरुवार शाम सरेराह चेन स्नेचिंग की वारदात से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, सांगानेरी गेट स्थित जैन ज्योति कॉलोनी की निवासी श्वेता गुरुवार शाम अपनी स्कूटी से जा रही थीं। जैसे ही वह बडला चौराहा स्थित नाले के पास पहुँची, अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। अचानक हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story