खेत पर टहनिया काटते पेड़ से गिरे युवक की मौत

भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के तीन मंगरी गांव के एक युवक की खेत पर पेड़ से गिरने से मौत हो गई।
रायपुर थाने के सहायक उप निरीक्षक शिवराज ने बताया कि तीन मंगरी (खेमाणा) निवासी भैंरूसिंह 33 पुत्र नारायणसिंह रावणा राजपूत गुरुवार को खेत पर गया। जहां वह पेड़ पर चढक़र टहनियां काट रहा था, तभी अचानक असंतुलित होकर वह पेड़ से गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Next Story
