खाकी पर दाग: नाबालिग से अफीम तस्करी करवा रहा था पुलिस का जवान, चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दबोचा

खाकी पर दाग: नाबालिग से अफीम तस्करी करवा रहा था पुलिस का जवान, चित्तौड़गढ़ पुलिस ने दबोचा
X

Ai निर्मित 


चित्तौड़गढ़ हलचल । मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने न केवल अवैध अफीम के साथ एक नाबालिग को डिटेन किया, बल्कि इस काले कारोबार के पीछे छिपे 'खाकी' के चेहरे को भी बेनकाब कर दिया है। पुलिस ने आरएसी (RAC) के एक कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया है, जो इस तस्करी के खेल का मुख्य सूत्रधार निकला।

गश्त के दौरान पकड़ा गया नाबालिग

सदर थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शनिवार को गश्त पर थी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक नाबालिग लड़के की तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 2 किलो 757 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अफीम जप्त कर नाबालिग को डिटेन कर लिया।

आरएसी कॉन्स्टेबल निकला सप्लायर

जब पुलिस ने नाबालिग से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने तस्करी की परतों को खोलकर रख दिया। नाबालिग ने बताया कि यह अफीम उसे सरजीत चौधरी नाम के व्यक्ति ने उपलब्ध कराई थी, जो पुलिस में कॉन्स्टेबल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महाराणा प्रताप बटालियन आरएसी, प्रतापगढ़ में तैनात कॉन्स्टेबल सरजीत चौधरी को डिटेन किया।

गंगानगर का निवासी है आरोपी सिपाही

पकड़ा गया आरोपी सरजीत चौधरी पुत्र रामकुमार चौधरी, श्रीगंगानगर जिले के राजियासर थाने के सोमासर का निवासी है। नाबालिग से आमना-सामना करवाने और अनुसंधान के बाद अफीम सप्लाई में मिलीभगत पुख्ता होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिपाही को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह सिपाही कब से इस काले कारोबार में लिप्त था और इसके तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story