दिल्ली और मुंबई को दहलाने की फिराक में थे जैश के दो आतंकी, खिलौना बम बनाने की ली थी ट्रेनिंग

दिल्ली और मुंबई को दहलाने की फिराक में थे जैश के दो आतंकी, खिलौना बम बनाने की ली थी ट्रेनिंग
X


​नई दिल्ली/मुंबई। केंद्रीय जांच एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मुंबई एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने मुंबई से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो खूंखार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकियों की पहचान मुशाब अहमद उर्फ कलाम (निवासी कल्याण, मुंबई) और मोहम्मद अमाद (निवासी वेस्ट मुंबई) के रूप में हुई है।

​इंटरनेट के जरिए ली 'टॉय बम' बनाने की ट्रेनिंग

पकड़े गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के 'मिशन खिलाफत ग्रुप' और 'सोल्जर ऑफ प्रॉफिट ग्रुप' से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि इन आतंकियों ने पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से 'खिलौना बम' (Toy Bomb) बनाने की ऑनलाइन ट्रेनिंग ली थी। ये आतंकी दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में खिलौना बम के जरिए धमाके कर दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे।

​आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़े तार

स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, दोनों आतंकी लंबे समय से पाकिस्तान में मौजूद जैश कमांडर के संपर्क में थे। हाल ही में मुंबई एटीएस द्वारा पकड़े गए आईएसआईएस से जुड़े आतंकियों से पूछताछ में इन दोनों के नाम सामने आए थे। पुलिस को इस नेटवर्क में चार-पांच नाबालिगों के शामिल होने की भी सूचना मिली है, जिनकी तलाश की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब इनसे पूछताछ कर रही हैं ताकि इनके पूरे नेटवर्क और आगामी लक्ष्यों का पता लगाया जा सके।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story