भीलवाड़ा के रास्ते चलेगी कोयम्बटूर-जयपुर स्पेशल ट्रेन: ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

भीलवाड़ा BHN गर्मियों की छुट्टियों (ग्रीष्मावकाश) में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे द्वारा भीलवाड़ा के रास्ते कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। इसके साथ ही अजमेर-रांची के बीच भी विशेष रेलसेवा शुरू की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की है।
भीलवाड़ा वासियों के लिए कोयम्बटूर-जयपुर स्पेशल (09 ट्रिप)
यह ट्रेन दक्षिण भारत और राजस्थान के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इसका ठहराव भीलवाड़ा स्टेशन पर दिया गया है।
गाड़ी संख्या 06181 (कोयम्बटूर से जयपुर): 09 अप्रैल 26 से 04 जून .26 तक प्रत्येक गुरुवार को कोयम्बटूर से दोपहर 02:30 बजे रवाना होकर शनिवार को 13:25 बजे जयपुर पहुँचेगी।
गाड़ी संख्या 06182 (जयपुर से कोयम्बटूर): 12 अप्रैल 26 से 07 जून 26 तक प्रत्येक रविवार को जयपुर से रात 22:05 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 08:30 बजे कोयम्बटूर पहुँचेगी।
भीलवाड़ा व चित्तौड़गढ़ में ठहराव: यह रेलसेवा मार्ग में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, जावरा, रतलाम, अजमेर, विजयनगर, नसीराबाद, अकोला, भुसावल, जलगांव, वडोदरा और ईरोड सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना: इस ट्रेन में 18 थर्ड एसी और 02 पावरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
