बड़लियास थाना अधिकारी चौयल लाइन हाजिर, चौधरी ने संभाली कमान

बड़लियास थाना अधिकारी चौयल लाइन हाजिर, चौधरी ने संभाली कमान
X

भीलवाड़ा BHN . जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर बड़लियास थाना अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत किए गए इस आदेश के बाद थाने की कमान नए अधिकारी को सौंपी गई है।

दो माह में ही हुआ बदलाव

जानकारी के अनुसार, करीब दो-ढाई माह पहले ही बड़लियास थाना अधिकारी का पद संभालने वाले मुन्नीराम चौयल को मंगलवार को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनकी जगह अब सीआई जसवंतसिंह चौधरी को बड़लियास थाने का नया थाना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

चौधरी ने संभाला कार्यभार

पुलिस अधीक्षक के आदेश जारी होने के तुरंत बाद सीआई जसवंतसिंह चौधरी बड़लियास थाने पहुँचे और विधिवत रूप से थाने की कमान संभाल ली है। इस अचानक हुए फेरबदल को लेकर पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Next Story