भीलवाड़ा में शिव महापुराण कथा: लाखों श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक और पार्किंग की खास व्यवस्था

भीलवाड़ा। शहर के मेडिसिटी ग्राउंड में 8 से 14 अप्रैल 2026 तक पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान रोजाना लगभग 1 लाख से 1.5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए भीलवाड़ा पुलिस और प्रशासन ने शहर में सुचारु यातायात और निशुल्क पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की है।

तय रूट से ही पहुंचे श्रद्धालु

प्रशासन ने अलग-अलग जिलों और शहरों से आने वाले वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित किए हैं, ताकि ट्रैफिक जाम न लगे और सभी श्रद्धालु आसानी से कथा स्थल तक पहुंच सकें।

कोटा/मांडलगढ़ रूट:

ईरास चौराहा → होटल एम्परियल → तेजसिंह सर्किल → मीरा सर्किल → मानसरोवर पार्किंग

राजसमंद/गंगापुर रूट:

पुर ओवरब्रिज → आवरी माताजी → देवनारायण सर्किल → मानसरोवर

अजमेर/गुलाबपुरा रूट:

सिक्स लेन → ओम बन्ना रेस्टोरेंट → चित्रकूट सर्किल → मानसरोवर

चित्तौड़गढ़ रूट:

मंडपिया → समेलिया फाटक → चितौड़ ओवरब्रिज → आजादनगर → मानसरोवर

सभी बसों की पार्किंग मानसरोवर झील पर होगी।

पार्किंग की पूरी व्यवस्था (निशुल्क)

चारपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग स्थान तय किए गए हैं:

एमएलवी टेक्सटाइल निवास – अजमेर, कोटा, राजसमंद आदि से आने वालों के लिए

आजादनगर (डालडा मिल के सामने)– चित्तौड़गढ़ रूट से आने वालों के लिए

प्रतापनगर स्कूल – अन्य बाहरी जिलों से आने वालों के लिए

VIP पार्किंग – किसान वाटिका के सामने खाली भूखंड

मीरा सर्किल – सभी प्रकार के वाहनों के लिए (दोनों तरफ पार्किंग)

वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था

* रामधाम → महाप्रज्ञ सर्किल → मीरा सर्किल तक वन-वे रहेगा

* इस मार्ग पर वापसी (मीरा सर्किल से रामधाम) पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा

* पैदल श्रद्धालुओं के लिए अलग रास्ता बनाया गया है

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

प्रशासन ने साफ कहा है कि:

केवल तय पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करें

सड़क किनारे या गलत जगह पार्किंग करने पर वाहन क्रेन से उठाए जाएंगे

प्रशासन की अपील

भीलवाड़ा पुलिस ने आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, तय रूट का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सभी को बिना परेशानी के कथा का लाभ मिल सके।

Next Story