शिव महापुराण कथा में उदयपुर की महिला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मृत बताया

शिव महापुराण कथा में उदयपुर की महिला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मृत बताया
X

भीलवाड़ा अंकुर सनाढ्य। आजादनगर में बुधवार से शुरु हुई सात दिवसीय शिव महापुराण कथा सुनने आई उदयपुर की एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन, शव को उदयपुर ले गई। प्रथमदृष्टया महिला की मौत साइलेंट अटैक से होना माना जा रहा है।

प्रताप नगर पुलिस सूत्रों के अनुसार, आजाद नगर स्थित मेडिसिटी ग्राउंड में बुधवार को शिव महापुराण कथा के पहले दिन कथा सुनने उदयपुर से आई सुरेश कंवर नामक 60 वर्षीय महिला की कथास्थल पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला को एंबुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजन बिना पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराये शव को उदयपुर ले गये।

Next Story