आशापूर्णा टाउनशिप में सनसनी, बंद मकान में मिले मां और दो बेटों के शव

पाली। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी आशापूर्णा टाउनशिप में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद मकान के भीतर से मां और उनके दो बेटों के शव बरामद हुए। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला।
कमरे में बिखरे मिले शव, दुर्गंध से फैली दहशत
घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी और औद्योगिक थाना प्रभारी भारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जब पुलिस मकान के भीतर दाखिल हुई, तो कमरे का दृश्य भयावह था। महिला और उसके दो बेटों के शव जमीन पर पड़े थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मौत कुछ दिन पहले होने की आशंका है, क्योंकि शव गलने लगे थे और उनसे तीव्र दुर्गंध आ रही थी।
सुसाइड नोट और आधार कार्ड की मिस्ट्री
पुलिस को तलाशी के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि मौत से पहले तीनों ने अपने रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर अपने आधार कार्ड और फोटो भेजे थे। मृतकों की पहचान शांति देवी (65) पत्नी मांगीलाल मालवीय, और उनके दो बेटों नरपत लाल (34) व रघुवीर (26) के रूप में हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों ने सामूहिक आत्महत्या की है या मामला कुछ और है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि परिवार किसी मानसिक तनाव या आर्थिक तंगी से तो नहीं गुजर रहा था।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
