गांधीनगर थाना पुलिस की कार्रवाई: अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

गांधीनगर थाना पुलिस की  कार्रवाई: अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
X

भीलवाड़ा BHN. अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गांधीनगर थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) पारस जैन व डीएसपी (सिटी) सज्जन सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी डॉ. नेहा राव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 200 फीट रोड पर ओसवाल एम्पायर के पास पुलिया के नीचे एक संदिग्ध युवक हथियार लेकर खड़ा है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची, तो पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अर्जुन मीणा 20 पुत्र रतनलाल मीणा निवासी भदाली खेड़ा बताया। तलाशी लेने पर अर्जुन मीणा के पजामे की जेब से एक अनलोडेड देशी पिस्टल बरामद हुई, जिसमें मैग्जीन लगी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी डॉ. नेहा राव, एएसआई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल भगवान दास आदि शामिल रहे।

Next Story