नए साल से पहले सोने ने बनाया रिकॉर्ड, वायदा बाजार में पहली बार 1 लाख 40 हजार के पार

नए साल से पहले सोने ने बनाया रिकॉर्ड, वायदा बाजार में पहली बार 1 लाख 40 हजार के पार
X



नए साल की शुरुआत से महज कुछ दिन पहले सोने की कीमतों ने बाजार को चौंका दिया। वायदा बाजार में 24 कैरेट सोना पहली बार 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। एमसीएक्स पर रात करीब नौ बजे सोने में अचानक तेज खरीद देखने को मिली और कीमत 2153 रुपये की उछाल के साथ 1 लाख 40 हजार 250 रुपये तक पहुंच गई। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।

कारोबार के दौरान सोने का निचला स्तर 1 लाख 38 हजार 574 रुपये दर्ज किया गया। साल के आखिरी दिनों में आई इस तेजी ने निवेशकों के साथ-साथ कारोबारियों को भी हैरान कर दिया है। बाजार में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या नए साल में भी सोने की रफ्तार ऐसी ही बनी रहेगी या फिर यहां से कीमतों में ठहराव आएगा।

विशेषज्ञों के अनुसार सोने में इस उछाल के पीछे कई कारण हैं। वैश्विक बाजारों में आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार चढ़ाव, भू राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोने को मजबूती दी है। इसके अलावा केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता भी कीमतों को ऊपर ले जा रही है।

अगर पिछले बीस साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की रफ्तार लगातार तेज हुई है। साल 2006 में सोना 10 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। 20 हजार तक पहुंचने में इसे करीब साढ़े चार साल लगे। इसके बाद 30 हजार तक पहुंचने में करीब डेढ़ साल का समय लगा। 40 हजार का स्तर पार करने में लंबा वक्त लगा लेकिन इसके बाद तेजी और तेज हो गई।

50 हजार से 60 हजार तक का सफर कुछ ही महीनों में पूरा हुआ। 70 हजार, 80 हजार और 90 हजार के स्तर भी तेजी से पार हुए। 1 लाख रुपये का आंकड़ा जून 2025 में छूआ गया और इसके बाद महज कुछ महीनों में सोना 1 लाख 40 हजार रुपये तक पहुंच गया।

इस तेज रफ्तार ने साफ कर दिया है कि सोना एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले नए साल में सोना और कितनी ऊंचाई तक जाएगा।


20 साल में गोल्ड को 10 हजार रुपए बढ़ने में कितने दिल लगे?

रुपए/10 ग्राम तारीख कितने दिन लगे

10,000 5 मई 2006 ----

20,000 14 अक्टूबर 2010 1623 दिन

30,000 1 जून 2012 596 दिन

40,000 3 जनवरी 2020 2772 दिन

50,000 22 जुलाई 2020 201 दिन

60,000 20 मार्च 2023 971 दिन

70,000 5 अप्रैल 2024 382 दिन

80,000 24 जनवरी 2025 294 दिन

90,000 31 मार्च 2025 66 दिन

1,00,000 13 जून 2025 74 दिन

1,10,000 15 सितंबर 2025 94 दिन

1,20,000 6 अक्टूबर 2025 21 दिन

1,30,000 16 अक्टूबर 2025 10 दिन

1,40,000 26 दिसंबर 2025

Next Story