शिव पुराण कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भीड़ देख 1 लाख फीट बढ़ाया पंडाल,आज होगा विश्व शांति यज्ञ

X



भीलवाड़ा हलचल। मेडिसिटी मैदान में संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबू गिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित शिव पुराण कथा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव महिमा सुनने के लिए राजस्थान ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी भक्त भीलवाड़ा पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार की छुट्टियों के दौरान संभावित भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति ने व्यापक स्तर पर विस्तार कार्य किया है।

भक्तों की सुविधा के लिए 1 लाख फीट अतिरिक्त पंडाल

आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी और विधायक अशोक कोठारी ने बताया कि आने वाले दो दिनों में भीड़ का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1 लाख फीट अतिरिक्त क्षेत्र में नया पंडाल खड़ा किया गया है। कथा का लाइव प्रसारण पंडाल के अंतिम छोर तक बैठे भक्तों को स्पष्ट रूप से दिखे, इसके लिए 13 नई एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं।

सुंदरकांड पाठ और रक्तदान शिविर का आयोजन

सोमानी ने जानकारी दी कि कल शनिवार यानी 11 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे विश्व शांति की कामना के साथ भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं, आगामी गुरुवार को मानव सेवा के संकल्प के साथ एक विशाल रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें कथा सुनने आए श्रद्धालु अपना योगदान दे सकेंगे।

भोजनशाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम: खुली सामग्री पर रोक

भोजन समिति के सुनील जागेटिया और विधायक अशोक कोठारी ने शुक्रवार शाम भोजनशाला का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी दिनों के लिए भोजन के मीनू पर विस्तृत चर्चा की। भोजनशाला की व्यवस्था संभाल रहे राजेश कुदाल ने बताया कि भक्तों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर समिति बेहद गंभीर है। इसी कारण केवल पैकिंग वाली सामग्री ही दान स्वरूप स्वीकार की जा रही है। किसी भी प्रकार की खुली खाद्य सामग्री स्वीकार नहीं की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को समाप्त किया जा सके। भोजनशाला में सैकड़ों सेवाभावी कार्यकर्ता दिन-रात व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में जुटे हुए हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

**समाचार:** प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

**विज्ञापन:** विजय गढवाल 6377364129

**संपर्क कार्यालय:** भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

**फोन:** 7737741455

Next Story