मां ने 10 महीने के मासूम को छत से फेंका, बच्चे की मौत

बलिया। बलिया के कृष्णा नगर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने घरेलू कलह के चलते अपने 10 महीने के दुधमुंहे बच्चे को छत से फेंक दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

वीओ: घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। बच्चे की मौसी उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। अफसोस, तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया।

घरेलू कलह की वजह से एक मासूम ने अपनी जिंदगी गंवा दी। पुलिस अब महिला से पूछताछ कर रही है और घटना की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर से पारिवारिक तनाव की गंभीरता और उसके परिणामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Story