अशोकनगर व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 10 करोड़ की फिरौती की धमकी

By - bhilwara halchal |12 Feb 2026 4:06 PM IST
अशोकनगर। जिले के एक प्रतिष्ठित व्यापारी अंकित अग्रवाल को अंतरराष्ट्रीय बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाला गैंग का सदस्य हरि बॉक्सर बताया जा रहा है।
व्यापारी को वॉइस मैसेज के जरिए जान से मारने की चेतावनी दी गई और दो दिन में 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की गई। धमकी में कहा गया कि यदि रकम नहीं दी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
अग्रवाल ट्रैक्टर शोरूम, पेट्रोल पंप और प्रॉपर्टी डीलिंग के व्यवसाय से जुड़े हैं। डर के कारण उन्होंने कोतवाली पुलिस में आवेदन देकर मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल के माध्यम से वॉइस मैसेज का स्रोत पता लगाने की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी ने कहा कि फर्जी व्यक्तियों द्वारा भी धमकी भरे संदेश भेजे जा सकते हैं।
Next Story
