पुलिस और DST की संयुक्त सर्जिकल स्ट्राइक!: बिजोलिया में अवैध थिनर के काले खेल का भंडाफोड़, थिनर भरे 10 ड्रम और पिकअप जप्त, एक व्यक्ति डिटेन

बिजोलिया में अवैध थिनर के काले खेल का भंडाफोड़, थिनर भरे 10 ड्रम और पिकअप जप्त, एक व्यक्ति डिटेन
X

भीलवाड़ा प्रेमकुमार गढ़वाल| जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिजोलिया पुलिस और डीएसटी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने नला का माताजी स्थित एक बाड़े में दबिश देकर एक पिकअप सहित अवैध थिनर के बड़े जखीरे को जब्त किया है।

पिकअप ओर 10 ड्रम अवैध थिनर जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नला का माताजी स्थित एक बाड़े में खड़ी पिकअप की तलाशी ली, तो अधिकारी भी दंग रह गए। गाड़ी में 2 ड्रम और 8 ड्रम थिनर मिला, जिनका कोई वैध दस्तावेज मौके पर मिले व्यक्ति के पास नहीं था।

मौके से एक आरोपी डिटेन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से छीतर भील नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि यह अवैध खेप कहाँ से लाई गई थी और इसका नेटवर्क कहाँ-कहाँ फैला हुआ है।

इस कार्रवाई में डीएसटी के साथ बिजोलिया थाने के सहायक उप निरीक्षक सुनील बेनीवाल शामिल थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला रसद अधिकारी को सूचित किया गया है, ताकि सैंपल लेकर अग्रिम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Next Story