होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 11 लड़किया और 3 आरोपित गिरफ्तार

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में पुलिस ने महागुन सरोवर पोर्टिगो नाम के होटल में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में 11 लड़कियों और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, होटल के संचालक ग्राहक से 20 हजार रुपए लेते थे और लड़कियों को मात्र 5 हजार रुपए देते थे। गिरफ्तार आरोपी होटल मैनेजर राहुल शर्मा (46) को रैकेट का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। उसके साथ वेटर सुनील सिंह (39) और अंकित चौहान (19) को भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने एक आरोपी के फोन की तलाशी ली, जिसमें 500 से अधिक लड़कियों की फोटो मिली। रैकेट में देश के अलग-अलग राज्यों के साथ विदेशों से भी लड़कियां लाई जाती थीं। ग्राहक व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर होटल में लड़कियों से मिलने आते थे या उन्हें किसी और होटल भेजा जाता था।
छापेमारी के दौरान कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने देश और विदेश से लाई गई लड़कियों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि फरार आरोपियों में सुमित रावत (कोटद्वार, उत्तराखंड), अफजल और कुछ अन्य शामिल हैं। पुलिस उनकी भी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में है।
