एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी पर पुलिस सख्त, हेल्पलाइन 112 पर दें सूचना

एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी पर पुलिस सख्त, हेल्पलाइन 112 पर दें सूचना
X

भीलवाड़ा BHN। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अब पूरी तरह कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने जिले के सभी थानाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री और संग्रहण की शिकायतों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

एसपी के निर्देशों के बाद पुलिस विभाग एक्शन मोड में नजर आ रहा है। हाल ही में काछोला और रायपुर थाना क्षेत्रों में अवैध भंडारण की सूचना पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर ‘112’ पर सूचित करें। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही प्रशासन ने जनता से यह भी आग्रह किया है कि वे एलपीजी गैस की किल्लत से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए पुलिस की विशेष टीमें निगरानी रख रही हैं।



भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (ईमेल: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Next Story