बड़ा फेरबदल -114 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले

जयपुर । प्रदेश की भजनलाल सरकार ने मंगलवार को 114 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर कर बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से ये ट्रांसफर आदेश जारी किए गए है। प्रदेश 8 दिन पहले ही 58 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए थे। अब एडिशनल एसपी स्तर के पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। अधिकारियों के स्थानान्तरण / पदस्थापन उनके नए स्थान पर तुरन्त प्रभाव से किये जाने के आदेश जारी किए गए हैं।ट्रांसफर लिस्ट में पहला नाम मुकेश चावडा का है। उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, जोधपुर रेंज से अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीगल सैल, जोधपुर ट्रांसफर किया गया है। दूसरा नाम सांवरमल नागौरा का है। उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लीव रिजर्व, कार्यालय अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्ड बटालियन, जयपुर से अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला भिवाडी ट्रांसफर कर दिया गया है।इसी तरह कालूराम मीना को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला भिवाडी से तबादला करते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सैल, कैलाश विश्नोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल,पूर्व जयपुर पूर्व, जयपुर आयुक्तालय किया गया है। वहीं कैलाश विश्नोई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला जालोर को अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला अपराध अनुसंधान सैल, जिला जैसलमेर लगाया गया है।

Next Story