भीलवाड़ा रोडवेज डिपो को मिलेंगी 12 नई बसें, यात्रियों के लिए सुविधा और विकल्प बढ़ेंगे

भीलवाड़ा रोडवेज डिपो को मिलेंगी 12 नई बसें, यात्रियों के लिए सुविधा और विकल्प बढ़ेंगे
X

भीलवाड़ा बीएचएन। । निजी बसों के दबदबे और यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए राजस्थान रोडवेज अपने बेड़े को मजबूत कर रही है। इस योजना के तहत राज्य में कुल 445 नई बसें अनुबंध पर शामिल की जाएंगी, जिनमें भीलवाड़ा रोडवेज डिपो को 12 नई बसें मिलेंगी। टेंडर प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

रोडवेज सूत्रों ने बताया कि नई बसें आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगी। लंबी दूरी और प्रमुख मार्गों पर इन्हें चलाया जाएगा, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। नई बसों के आने से समयबद्ध संचालन संभव होगा और बंद या कम चल रहे रूटों पर सेवाएं भी शुरू होंगी।

इससे यात्रियों को मिलेगा:

लंबी दूरी और शहर के प्रमुख मार्गों पर बेहतर आवागमन।

निजी बसों के दबदबे वाले मार्गों पर विकल्प।

आरामदायक और सुरक्षित यात्रा।

समय की बचत और भीड़भाड़ में कमी।

भीलवाड़ा सहित राज्य के अन्य जिलों को भी नई बसों का आवंटन किया गया है, जिससे पूरे राजस्थान में रोडवेज सेवाओं की गति और गुणवत्ता बढ़ेगी।

अन्य जिलों में बसों का आवंटन

चितौड़गढ़ 5, चूरू 8, दौसा 8, डी।डी।वाना 8, हनुमानगढ़ 25, जालौर 13, खेतड़ी 15, विद्याधर नगर 15, जोधपुर 4, सरदारशहर 4, करौली 2, कोटा 5, नागौर 5, कोटपूतली 8, मत्स्य नगर 4, टोंक 9, बीकानेर 7, झुंझुनूं 7, प्रतापगढ़ 20, आबू रोड 7, श्रीगंगानगर 7, शाहपुरा 7, वैशालीनगर 7, फलौदी 7, लोहागढ़ 7, अजयमेरु 7, धौलपुर 7, फालना 7, हिंड़ौन 7, श्रीमाधोपुर 7, सीकर 10, झालावाड़ 10, सवाई माधोपुर 13, अजमेर 12, अलवर 6, अनूपगढ़ 8, राजसमंद 8, बांसवाड़ा 12, बारां 12, बाड़मेर 2, ब्यावर 22।

Next Story