भीलवाड़ा: दो मंदिरों में चोरी करने वाला आरोपी 12 घंटे में पुलिस की गिरफ्त में

भीलवाड़ा हलचल। जिले के बागुदार गाँव में एक ही दिन में दो मंदिरों को निशाना बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर डिटेन कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से पूछताछ कर रही है।

​ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

​पारोली थाना पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच बागुदार गाँव के चारभुजा नाथ मंदिर के ताले तोड़कर चोरों ने चांदी के छत्र, दो चांदी की गाय और एक आरती चोरी कर ली। चोरों ने इसी गाँव के चरण माता मंदिर को भी निशाना बनाया और वहां से भी दो चांदी के छत्र चुरा लिए।

​पुलिस की कार्रवाई

​चोरी की सूचना मिलते ही पुजारी ने ग्रामीणों को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पारोली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त संदीप नामक युवक को ट्रेस कर हिरासत में ले लिया।

​जांच टीम में शामिल सदस्य:

​उपनिरीक्षक रामेश्वर लाल

​कांस्टेबल भागीरथ

​कांस्टेबल शैतान सिंह

​कांस्टेबल सुशील कुमार

​पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस मामले का पूर्ण खुलासा कर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story