भीलवाड़ा में 14 ग्राम एमडीए बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भीलवाड़ा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करेडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 ग्राम एमडीए (MDA) जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि करेडा में चारभुजा कॉम्पलेक्स स्थित एक शोरूम के सामने खड़ी मारूति वैगनार कार में अवैध मादक पदार्थ रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 14 ग्राम एमडीए बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने मौके से प्रमोद माली (28) पुत्र गोपाल माली निवासी मोड का निम्बाहेड़ा, थाना आसीन्द तथा मुकेश तेली (26) पुत्र गजानंद तेली निवासी भगवानपुरा, थाना माण्डल को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी कार में अवैध मादक पदार्थ अपने कब्जे में रखकर परिवहन कर रहे थे।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story