पिकअप का लॉक तोडक़र 1.45 लाख चुराने के आरोपित दो युवक गिरफ्तार, त्रिदेव महादेव मंदिर क्षेत्र में हुई थी वारदात

पिकअप का लॉक तोडक़र 1.45 लाख चुराने के आरोपित दो युवक गिरफ्तार, त्रिदेव महादेव मंदिर क्षेत्र में हुई थी वारदात
X

भीलवाड़ा बीएचएन। पिकअप का लॉक तोडक़र उसमें रखे 1 लाख 45 हजार रुपये की नकदी चुराने के आरोप में गुलाबपुरा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर राशि बरामद करने का प्रयास कर रही है।

गुलाबपुरा थाना पुलिस ने बताया कि राजसमंद के प्रवीणकुमार जोशी की पिकअप 5 फरवरी की शाम गुलाबपुरा थाने के कंवलियास स्थित त्रिदेव महादेव मंदिर के पास खड़ी थी। देर शाम मौका पाकर चोरों ने पिकअप का गेट खोल दिया और उसमें रखे एक लाख पैंतालिस हजार रुपये चुरा लिये। पीडि़त पक्ष को जब वारदात का पता चला तो वह सकते में आ गया। इस घटना को लेकर बाद में थाने में केस दर्ज करवाया गया। थाना प्रभारी संजय गुर्जर के नेतृत्व में जांच अधिकारी पृथ्वीराज ने मामले की जांच शुरु करते हुये इलाके के सीसी टीवी फुटेज खंगाले। अन्य तकनिकी संशाधनों से जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने मोडाजी का खेड़ा निवासी पप्पू सिंह 25 पुत्र जीतसिंह राजपूत व भैंरूलाल पुत्र देवीलाल मेघवंशी को डिटेन कर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने इन दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब राशि की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Next Story