सुभाषनगर पुलिस की कार्रवाई -: दो साल से फरार 15 हजार रुपये का इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार

दो साल से फरार 15 हजार रुपये का इनामी अफीम तस्कर गिरफ्तार
X

भीलवाड़ा बीएचएन। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुभाषनगर थाना पुलिस ने दो साल से फरार 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्री गंगानगर के सोमासर का निवासी सचिन पुत्र जोतराम जाट है, जो 2023 में दर्ज अफीम तस्करी के मामले में वांछित था।

2023 में मिली थी 1 किलो 20 ग्राम अफीम

थानाधिकारी शिवराज गुर्जर ने बताया कि 4 अक्टूबर 2023 को सुभाषनगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अजमेर चौराहे के पास तस्कर अजय सिंह को 1 किलो 20 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। एनडीपीएस एक्ट में दर्ज इस मामले की जांच के दौरान सामने आया कि यह अफीम सचिन जाट ने मंगवाई थी।

दो साल से फरार, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा

आरोपी सचिन घटना के बाद से फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने 15,000 का इनाम घोषित किया था। लगातार प्रयासों और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी में इस टीम की रही खास भूमिका

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में की गई।

थानाधिकारी शिवराज गुर्जर, हेड कांस्टेबल प्रतापराम (डीएसटी, विशेष योगदान) , कांस्टेबल लोकेश (विशेष योगदान) , नरेश कुमार और महिपाल की अहम भूमिका रही।

Next Story