आरके कॉलोनी में प्रशासन का छापा: 17 घरेलू गैस सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन जप्त

आरके कॉलोनी में प्रशासन का छापा: 17 घरेलू गैस सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन जप्त
X


​भीलवाड़ा (अंकुर/पुनीत)। जिला प्रशासन ने मंगलवार को अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एस डीएम अरुण कुमार के नेतृत्व में रसद विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने आरके कॉलोनी स्थित एक मकान और दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर और उपकरण बरामद किए हैं।

​मिली जानकारी के अनुसार, आरके कॉलोनी निवासी पप्पू लाल प्रजापत के ठिकाने पर दी गई इस दबिश के दौरान टीम को 17 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। मौके से गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त होने वाली मशीन और अन्य उपकरण भी जप्त किए गए हैं। इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह भी पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद रहे।

​प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग और घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है। रसद विभाग अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में घरेलू सिलेंडर यहाँ कैसे पहुंचे।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story