राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला: रेगिस्तानी जिलों में बारिश और ओलों की बौछार, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला: रेगिस्तानी जिलों में बारिश और ओलों की बौछार, 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
X


​जयपुर | राजस्थान में एक नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश के रेगिस्तानी जिलों में मंगलवार सुबह से ही मानसून जैसा नजारा देखने को मिल रहा है, जहां रुक-रुककर हो रही बारिश के साथ ही तेज बिजली चमकने और बादलों की गर्जना का दौर जारी है। नागौर जिले के कई इलाकों में चने के आकार के ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

​बदले हुए मौसम का व्यापक असर राजधानी जयपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी देखा जा रहा है, जहां सुबह से ही बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। मौसम केंद्र जयपुर ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

​मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस सिस्टम के प्रभाव से प्रभावित इलाकों में 20 से 50MM तक बारिश होने की प्रबल संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस नए वेदर सिस्टम का असर कल यानी 8 अप्रैल को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बना रहेगा। हालांकि, 9 अप्रैल से मौसम के पुनः साफ होने और धूप खिलने के आसार हैं।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story