विधायक के घर में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के घर काम करने वाली 19 वर्षीय नेहा ने बाणगंगा थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, मृतका नेहा, पिता रवि यादव, भगत सिंह नगर, खारच्चा की निवासी थी। वह विधायक के भतीजे यश शुक्ला के बच्चे की देखभाल करती थी। नेहा के माता-पिता भी लंबे समय से विधायक के घरेलू कार्यों में मदद करते आ रहे थे।

पिता घर लौटे तो उन्होंने नेहा को फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाया। घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या लिखित संदेश नहीं मिला है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने परिवार, अन्य घरेलू कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि मृतका किसी व्यक्तिगत या पारिवारिक समस्या या दबाव में तो नहीं थी।

Next Story