फरारी में मादक पदार्थ खरीदने आया इनामी तस्कर गिरफ्तार, 19.50 लाख की नकदी बरामद


चित्तौड़गढ़। जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाड़मेर जिले के इनामी तस्कर भवानी सिंह चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 19 लाख 50 हजार रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान भवानी सिंह को भारी नकदी के साथ पकड़ा गया था। सघन पूछताछ और बाड़मेर पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया कि आरोपी मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस के अनुसार, तस्कर इस क्षेत्र में डोडा चूरा की बड़ी खेप का सौदा करने और माल खरीदने आया था। बाड़मेर पुलिस की टीम चित्तौड़गढ़ पहुंचकर आरोपी को अपनी कस्टडी में ले चुकी है। पुलिस अब उन लोगों की भी जांच कर रही है जिनसे आरोपी मादक पदार्थ का सौदा करने वाला था।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story