महंगाई का महाधमाका: नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन कमर्शियल सिलेंडर ₹195.50 महंगा, व्यापारियों की टूटी कमर

महंगाई का महाधमाका: नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन कमर्शियल सिलेंडर ₹195.50 महंगा, व्यापारियों की टूटी कमर
X


नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष का आगाज आम आदमी और व्यापारियों के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं रहा। तेल कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी (19 किलोग्राम) के दामों में ₹195.50 की बेतहाशा वृद्धि कर महंगाई की आग में घी डालने का काम किया है। नए वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन मिली इस "सौगात" ने बाजार का गणित बिगाड़ दिया है।

एक महीने में ₹300 से ज्यादा की चपत

आंकड़े बताते हैं कि महंगाई का यह वार बेहद सोची-समझी रणनीति की तरह है। 1 मार्च को भी कीमतों में ₹114.5 का इजाफा किया गया था। यानी महज 30 दिनों के भीतर व्यापारिक गैस के दाम ₹300 से अधिक उछल चुके हैं। दिल्ली में अब एक सिलेंडर के लिए ₹2,078.50 चुकाने होंगे। तेल कंपनियों ने इस लूट का ठीकरा वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया के सैन्य संघर्ष पर फोड़ा है।

होटल-रेस्टोरेंट में खाना होगा दुश्वार

इस भारी बढ़ोतरी का सीधा असर आपकी जेब और थाली पर पड़ने वाला है। कमर्शियल गैस महंगी होने से रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग का धंधा चौपट होने की कगार पर है। संचालकों की लागत बढ़ने से अब बाहर खाना खाना महंगा हो जाएगा। हालांकि, फिलहाल घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम स्थिर रखकर सरकार ने आम गृहणियों को कागजी राहत जरूर दी है, लेकिन बाजार की महंगाई से बचना नामुमकिन दिख रहा है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story