खून का बदला खून से! लॉरेंस गैंग की फेसबुक पर खुली धमकी: "गुरदासपुर की शहादत बेकार नहीं जाएगी, 2 के बदले लेंगे 10 सिर"

पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास दो जांबाज पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस मामले में एंट्री ली है। गैंग के गुर्गों हरि बॉक्सर और टॉयसन बिश्नोई ने फेसबुक पर एक बेहद आक्रामक और धमकी भरा पोस्ट साझा कर सुरक्षा घेरे में सेंध लगाने वालों को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है। गैंग ने साफ कहा है कि इस शहादत का बदला 'खून से' लिया जाएगा।

"ईमानदार अफसरों की हत्या का होगा हिसाब"

सोशल मीडिया पोस्ट में हरि बॉक्सर और टॉयसन ने लिखा कि, "हमारे देश के दो ईमानदार और काबिल अफसरों एएसआई गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार को शहीद किया गया है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और इसका बदला खून से लेंगे।" उन्होंने इन पुलिसकर्मियों को 'भारत माता का बेटा' बताते हुए कसम खाई कि, "हमने दो बेटे खोए हैं, अब हम दुश्मनों के दस सिर लेंगे।"

आतंकियों और गद्दारों को सीधी चुनौती

गैंग ने केवल हत्यारों को ही नहीं, बल्कि आतंकवादियों का समर्थन करने वालों को भी निशाने पर लिया है। पोस्ट में चेतावनी देते हुए लिखा गया है, "जो गैंगस्टर बनने का दिखावा करते हैं और देश के रक्षकों के खिलाफ आंख उठाते हैं, उनकी आंखें निकाल ली जाएंगी। हम तुम्हारी गर्दन काटकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालेंगे।" यह पोस्ट सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है।

सीमा पर हुई थी वारदात

गौरतलब है कि रविवार को भारत-पाकिस्तान सीमा से महज 2 किलोमीटर दूर अढियां गांव में ड्यूटी पर तैनात एएसआई गुरनाम सिंह और होम गार्ड जवान अशोक कुमार की हत्या कर दी गई थी। ये दोनों जवान 'सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस' का हिस्सा थे। इस घटना ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और घुसपैठ को लेकर पहले ही हड़कंप मचा रखा है, और अब लॉरेंस गैंग के इस 'बदले' वाले बयान ने मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।

Next Story