पुर में 2 दिन से लापता 5 वर्षीय बालक की तालाब में मिली लाश, हादसा या कोई घटना, जांच से होगा खुलासा
भीलवाड़ा (हलचल) उपनगर पुर में कच्ची बस्ती स्थित एक तालाब में कल से लापता 5 वर्षीय बालक की लाश मिलने से हडकंप मचा हे।
जानकारी के अनुसार पुर कस्बे की कच्ची बस्ती में रहने वाले मोहसिन के नामक व्यक्ति का चार वर्षीय बालक सफान शनिवार शाम घर से लापता हो गया था ,परिजन उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन पूरी रात तलाश के बावजूद उसका पता नहीं लगा आज सुबह कच्ची बस्ती के निकट एक छोटे तालाब में उसकी लाश मिली है अभी यह साफ नहीं हो पाएगी वह हादसे का शिकार हुआ या उसके साथ कोई और घटना हुई है बालक की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। वहीं संख्या की बड़ी संख्या लोगो की भीड़ जमा हो गई।पुर में लापता 4वर्षीय बालक की तालाब में मिली लाश, हादसा या कोई घटना, जांच से होगा खुलासा. वही थाना प्रभारी पुष्पा कसोटिया ने बताया की बालक के लापता होने की जानकारी देर रात मिली . इस पर ये अंदेशा भी था की यहां से कए लोग कपासन दरगाह पर गए थे वो भी उनके साथ जा सकता हे वहा तलाश कराए नहीं मिला आज सुबह घर के पास ही खड्ढेनुमा तालाब में उसकी तैरती हुई लाश मिली . सभमवतया वे खेलते या वहा से गुजरते वक्त उसमे गिरा हो .
