डेढ़ बरस से महाराणा प्रताप की मूर्ति अनावरण के इंतजार में ,अब 2 अक्टूबर को लोकार्पण

X

भीलवाड़ा (हलचल) पांसल चौराहे पर लगाई गई महाराणा प्रताप की प्रतिमा डेढ़ साल से अनावरण के लिए तरस रही है अब सर्व समाज के लोगों ने 2 अक्टूबर को मूर्ति का अनावरण करने का फैसला किया है।

शनिवार को विश्व बंधु सिंह राठौड़ की अगवाई में पांसल चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर जमा हुए जहां उन्होंने डेढ़ साल से मूर्ति का मुंह उद्घाटन के इंतजार में ढका हुआ था उसे आज भगवा वस्त्र पहनाया और तय किया गया की 2 अक्टूबर को उसका धूमधाम के साथ उद्घाटन किया जाएगा राठौड ने यह भी कहा कि अगर नगर निगम जिला प्रशासन और शहर के राजनेता मूर्ति का अनावरण करवाना चाहते हैं तो 30 तारीख तक अपना फैसला ले ले वरना 2 अक्टूबर को सर्व समाज द्वारा इसका लोकार्पण धूमधाम के साथ किया जाएगा।

इनका कहना है -

सर्व समाज के लोगों ने मिलकर आग्रह किया है कि उत्तम स्वामी जी महाराज और किसी केंद्रीय मंत्री द्वारा दीपावली से पहले समय की उपलब्धता के अनुसार मूर्ति का उद्घाटन करवाया जाए।

राकेश पाठक, महापौर, नगर निगम भीलवाड़ा

Next Story