बजट 2026-27: बजट भाषण में वित्त मंत्री बोलीं- इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं'
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रविवार को संसद में देश का आम बजट 2026 पेश कर रही हैं। बजट से पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और केंद्रीय कैबिनेट ने भी बजट प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगा दी है।
9वीं बार बजट पेश कर रचेंगी इतिहास
निर्मला सीतारमण आज अपना लगातार 9वां बजट पेश कर रही हैं, जिसमें एक अंतरिम बजट भी शामिल है। इसके साथ ही वह भारत के संसदीय इतिहास में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। खास बात यह है कि पिछले चार वर्षों की तरह इस बार भी बजट पेपरलेस (डिजिटल) रूप में पेश किया जा रहा है।
भीलवाड़ा की 'टेक्सटाइल सिटी' की नजरें GST और बिजली पर
राजस्थान के 'मैनचेस्टर' कहे जाने वाले भीलवाड़ा के कपड़ा उद्यमियों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। व्यापारियों की मुख्य मांगें हैं:
GST दरों का सरलीकरण: इनपुट टैक्स क्रेडिट और GST की जटिलताओं को कम किया जाए।
निर्यात को बढ़ावा: वैश्विक अनिश्चितता के बीच कपड़ा निर्यात के लिए विशेष पैकेज और सब्सिडी।
बिजली और लागत: उत्पादन लागत कम करने के लिए बिजली दरों और कच्चे माल पर ड्यूटी में राहत।
मिडिल क्लास और व्यापारियों की 'बड़ी आस'
टैक्स में छूट: नौकरीपेशा वर्ग को उम्मीद है कि Standard Deduction को ₹75,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 किया जा सकता है, जिससे 13 लाख तक की आय टैक्स फ्री हो सकती है।
व्यापारी वर्ग: MSME सेक्टर के लिए ऋण की आसान उपलब्धता और नियमों (Compliance) के बोझ को कम करने की मांग।
महंगाई पर वार: आम आदमी को उम्मीद है कि खाद्य तेल और ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार बड़े कदम उठाएगी।
संडे स्पेशल बजट
साल 2017 से बजट एक फरवरी को ही पेश किया जा रहा है, लेकिन इस बार रविवार होने के बावजूद सरकार ने परंपरा बरकरार रखते हुए आज ही बजट पेश करने का फैसला किया है। 2019 में 'बही-खाता' की परंपरा शुरू करने वाली सीतारमण अब टैबलेट के जरिए 'विकसित भारत 2047' का रोडमैप पेश कर रही हैं।
Live Updates
- 1 Feb 2026 12:26 PM IST
सिविलियन एयरक्राफ्ट पार्ट्स बनाने के लिए मटेरियल इम्पोर्ट पर टैक्स नहीं'
माइक्रोवेव ओवन बनाने के पार्ट्स इम्पोर्ट करने पर छूट मिलेगी।
पर्सनल यूज के लिए मंगाए गए सभी गुड्स पर टैरिफ 20 से घटाकर 10% किया गया है।
कैंसर की 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी में छूट मिलेगी।
सिविलियन एयरक्राफ्ट पार्ट्स बनाने के लिए मटेरियल इम्पोर्ट करने पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
- 1 Feb 2026 12:19 PM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में बताया कि किसानों-पशुपालकों और ग्रामीणों के लिए बजट में क्या-क्या योजनाएं हैं।
छोटे और सीमांत किसानों की आय में इजाफा लाने पर जोर। तमाम मौकों के जरिए दिव्यांगों के सशक्तीकरण पर फोकस।
मत्स्य पालन के लिए 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकृत विकास किया जाएगा। तटीय क्षेत्रों में फिशरीज वैल्यू चेन मजबूत की जाएंगी।
स्टार्टअप और महिलाओं की अगुवाई वाले समूह बाजार से जुड़ेंगे।
पशुपालन क्षेत्र के लिए लोन-आधारित सब्सिडी कार्यक्रम शुरू होंगे।
पुशधन उद्यमों का संवर्धन और आधुनिकीकरण होगा। पशुधन किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा दिया जाएगा।
तटीय इलाकों में नारियल, चंदन, काजू जैसी फसलों को सहायता दी जाएगी। नारियल उत्पादन में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए नारियल संवर्धन योजना लाई जाएगी।
भारतीय काजू और कोको के लिए समर्पित कार्यक्रम लाए जाएंगे। इन्हें वैश्विक ब्रांड बनाने का काम किया जाएगा।
भारतीय चंदन लकड़ी की गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए राज्यों से सहयोग किया जाएगा।
अखरोट, बादाम की पैदावार बढ़ाने के लिए भी विशेष कार्यक्रम शुरू होगा।
एआई टूल- भारत-VISTAAR कार्यक्रम की शुरुआत होगी। यह बहुभाषी एआई टूल किसानों को बेहतर फैसले लेने में मदद करेगा, जिससे उनकी उत्पादकता बढ़ेगी।
- 1 Feb 2026 12:16 PM IST
'इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं'
सीतारमण ने कहा कि इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- 1 Feb 2026 12:13 PM IST
1 अप्रैल से इनकम टैक्स एक्ट 2025 होगा लागू
Budget 2026 Live: इनकम टैक्स एक्ट 2025, एक अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगे। नए नियम और फॉर्म्स जल्द ही जारी किए जाएंगे। फॉर्म्स को इस तरह से बनाया गया है कि एक आम नागरिक बगैर परेशानियों के लिए नियमों का पालन कर सकेगा।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में कर विवरण दायर करने के लिए अलग अलग समय सीमा का प्रस्ताव दिया गया है। सीतारमण ने ऐलान किया है कि इंडीविजुअल्स 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। जबकि, नॉन ऑडिट बिजनेस और ट्रस्ट्स को 31 अगस्त तक रिटर्न दाखिल करने होंगे।
- 1 Feb 2026 12:11 PM IST
युवाओं की क्षमता बढ़ाने पर क्या एलान?
लोकसभा में बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि युवाओं की क्षमता बढ़ाने पर क्या-क्या एलान किए गए हैं। इसके तहत युवा भारत के लिए सेवा क्षेत्र पर जोर बढ़ाया जाएगा। शिक्षा से रोजगार और उद्यम पर बनेगी उच्चाधिकार प्राप्त स्थायी समिति। 2047 तक 10 फीसदी की वैश्विक हिस्सेदारी के साथ सेवा क्षेत्र में देश को अग्रणी बनाया जाएगा। यह समिति विकास, रोजगार और निर्यात की संभावनाओं पर जोर देगी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत के लिए कुशल पेशेवरों को तैयार करने के लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
- 1 Feb 2026 12:05 PM IST
इनकम टैक्स के फॉर्म को आसान बनाया जाएगा- वित्त मंत्री
इनकम टैक्स के फॉर्म को आसान बनाया जाएगा। 1 अप्रैल से इनकम टैक्स का नया फॉर्म आएगा। विदेश यात्रा पर टीडीएस 2 फीसदी होगा।
- 1 Feb 2026 12:02 PM IST
मोटर एक्सीडेंट क्लैम की रकम को इनकम टैक्स से छूट'
टैक्स अनुमान - 34 लाख करोड़ का है। एस्टीमेट -
कैपिटल एक्सपेंडिचर 11 लाख करोड़ और बजट एस्टिमेट - टोटल एस्टीमेटेड 36.5 लाख करोड़ का है।
न्यू इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा
सिंपलीफाइड फॉर्म रीडिजाइन किए गए हैं, आम आदमी भर सके।
मोटर एक्सीडेंट क्लैम की रकम को इनकम टैक्स से छूट दी गई है।
ओवरसीज टूर प्रोग्राम पर 5 परसेंट की जगह 2 परसेंट टैक्स किया गया है।
एजुकेशन और मेडिकल पर्पज पर 5 की जगह 2 परसेंट टैक्स किया गया है।
एम्पलाईज हायरिंग सर्विस पर 1 से 2 परसेंट टैक्स होगा।
- 1 Feb 2026 12:01 PM IST
बैंकिंग सेक्टर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान बैंकिंग सेक्टर के लिए कई एलान किए। उन्होंने कहा- बैंकिंग क्षेत्र में सुधार-आधारित विकास जारी रहेगा। इसके साथ ही विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर उच्च-स्तरीय समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं इसमें विद्युत वित्त निगम और ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी हैं। उन्होंने कहा विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमावली की व्यापक समीक्षा होगी। इसके साथ ही कॉरपोरेट बॉन्ड क्षेत्र में निधियों और डेरिवेटिव्स के लिए अवसरों पर जोर दिया जाएगा और कॉरपोरेट बॉन्ड्स पर पूर्ण रिटर्न स्वैप शुरू करने का प्रस्ताव है। वित्त मंत्री ने कहा- बड़े शहरों में ज्यादा मूल्य के म्यूनिसिपल बॉन्ड के बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। वहीं 1000 करोड़ से अधिक के एकल बॉन्ड के लिए 100 करोड़ के प्रोत्साहन का प्रस्ताव भी बजट में रखा गया है। इसके साथ ही छोटे-मध्यम कस्बों के लिए 200 करोड़ रुपये तक के बॉन्ड वाली अमृत योजना जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पीआरओआई के लिए व्यापार की सुगमता बढ़ाई जाएगी और व्यक्तिगत पीआरओआई के लिए निवेश सीमा पांच से बढ़ाकर 10 फीसदी की जाएगी। व्यक्तिगत पीआरओआई के लिए समग्र निवेश सीमा 10 फीसदी से बढ़ाकर 24 फीसदी होगी।
- 1 Feb 2026 12:00 PM IST
हर जिले में लड़कियों के लिए खुलेंगे छात्रावास
बजट2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप और प्रत्येक जिले में लड़कियों के छात्रावास खोलने का एलान किया है।
पढ़ाई, नौकरी से लेकर बिजनेस तक, उच्च स्तरीय स्थायी समिति के गठन का प्रस्ताव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं 'शिक्षा से रोजगार और उद्यम' के क्षेत्र में एक उच्चस्तरीय स्थायी समिति गठित करने का प्रस्ताव रखती हूं, जो विकसित भारत के मुख्य चालक के रूप में सेवा क्षेत्र पर केंद्रित उपायों की सिफारिश करेगी। इससे हम 2047 तक सेवाओं में 10% वैश्विक हिस्सेदारी के साथ वैश्विक नेता बन सकेंगे
- 1 Feb 2026 11:52 AM IST
ग्रामीण महिलाओं की अगुआई वाले उद्यमों के लिए शी-मार्ट्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान बताया कि ग्रामीण महिलाओं की अगुआई वाले उद्यमों के लिए स्व-सहायता उद्यम यानी शी-मार्ट्स की शुरुआत होगी।
