राज्यसभा चुनाव 2026: मतगणना के साथ परिणाम जारी, बिहार की सभी 5 सीटों पर NDA का निर्विरोध कब्जा

राज्यसभा चुनाव 2026: मतगणना के साथ परिणाम जारी, बिहार की सभी 5 सीटों पर NDA का निर्विरोध कब्जा
X


नई दिल्ली । राज्यसभा की 11 सीटों के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया अब अपने अंतिम पड़ाव यानी मतगणना पर पहुँच गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, बिहार में एनडीए ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 5 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है। वहीं, ओडिशा और हरियाणा की सीटों पर भी मतगणना के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ होती जा रही है।

बिहार: विपक्ष का सूपड़ा साफ, एनडीए के 5 धुरंधर पहुंचे राज्यसभा

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। यहाँ एनडीए के सभी 5 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। निर्वाचित होने वालों में नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर (दोनों जेडीयू), नितिन नवीन और शिवेन कुमार (दोनों भाजपा) तथा उपेंद्र कुशवाहा (RLSP) शामिल हैं। आरजेडी उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह के मुकाबले से बाहर होने या संख्या बल की कमी के चलते एनडीए ने इन सभी सीटों पर बिना किसी विरोध के कब्जा जमाया है।

Next Story