जनगणना 2027: केंद्र सरकार ने जारी की 33 सवालों की सूची, हाउस लिस्टिंग की तैयारियां तेज

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने साल 2027 में प्रस्तावित आगामी जनगणना की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, जनगणना के पहले चरण यानी 'हाउस लिस्टिंग' (मकानों की सूचीकरण) के लिए कुल 33 सवाल तय किए गए हैं।
इन सवालों के जरिए देश के हर परिवार और उनके रहन-सहन के स्तर का विस्तृत डेटा जुटाया जाएगा। परिवार के मुखिया को इन सभी बिंदुओं पर सटीक जानकारी देनी होगी।
सर्वे में पूछे जाने वाले प्रमुख सवाल:
प्रश्नावली को इस तरह तैयार किया गया है जिससे देश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का स्पष्ट खाका खींचा जा सके। इसमें शामिल मुख्य विषय इस प्रकार हैं:
आवास की स्थिति: मकान की बनावट, कमरों की संख्या और स्वामित्व की जानकारी।
बुनियादी सुविधाएं: पीने के पानी का मुख्य स्रोत, शौचालय की उपलब्धता और प्रकार, जल निकासी व्यवस्था।
ऊर्जा और ईंधन: खाना पकाने के लिए एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन और बिजली की उपलब्धता।
संपत्ति और वाहन: साइकिल, स्कूटर, कार जैसे वाहनों का स्वामित्व।
डिजिटल पहुंच: घर में इंटरनेट सुविधा, लैपटॉप/कंप्यूटर और रेडियो/टेलीविजन की जानकारी।
खान-पान: परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज का विवरण।
यह डेटा सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और भविष्य की नीतियों के निर्धारण में मील का पत्थर साबित होगा।
देश के भविष्य और प्रशासनिक योजनाओं से जुड़ी हर बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ। ग्रामीण इलाकों की हर बड़ी घटना और कानून व्यवस्था से जुड़ी जानकारी के लिए हमें फॉलो करें। समाचार भेजें: 9829041455 पर।
