बांग्लादेश में फिर हिंदू युवक की नृशंस हत्या: गराज में सो रहे 23 साल के चंचल को जिंदा जलाया

बांग्लादेश में फिर हिंदू युवक की नृशंस हत्या: गराज में सो रहे 23 साल के चंचल को जिंदा जलाया
X


नई दिल्ली/ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी ढाका से महज 50 किलोमीटर दूर नरसिंगदी में एक 23 वर्षीय हिंदू युवक की जिंदा जलाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान चंचल चंद्र भौमिक के रूप में हुई है, जो एक गराज में काम करता था।

चंचल नरसिंगदी के लक्ष्मीपुर गांव का निवासी था और खानाबाड़ी मस्जिद के पास स्थित एक बाजार में गराज की दुकान पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात को चंचल काम खत्म करने के बाद गराज में ही सो गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात हमलावर ने गराज को आग के हवाले कर दिया। गराज में पेट्रोल, इंजन ऑयल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। धुएं से दम घुटने और बुरी तरह झुलसने के कारण चंचल की मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV में कैद हुई वारदात

इस पूरी वारदात का खुलासा पास में लगे CCTV फुटेज से हुआ है, जिसमें एक आरोपी को गराज में आग लगाते हुए देखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अपराध और क्षेत्र की कानून व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ।

समाचार

प्रेम कुमार गढवाल

Email [email protected]

व्हाट्सएप 9829041455

विज्ञापन

विजय गढवाल 6377364129

सम्पर्क कार्यालय

भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

फोन 7737741455

Next Story