भारत का वीजा अब 24 घंटे में मिलेगा, केंद्र सरकार ने लॉन्च किए नए पोर्टल

भारत का वीजा अब 24 घंटे में मिलेगा, केंद्र सरकार ने लॉन्च किए नए पोर्टल
X

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वीज़ा प्रक्रिया को तेज़ और सरल बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब सभी दस्तावेज़ सही होने पर वीज़ा एक दिन में जारी होगा, जबकि पहले इसमें हफ्तों लगते थे।

अवैध प्रवासियों और वीज़ा अवधि से अधिक समय तक रहने वालों पर नज़र रखने के लिए दो नए पोर्टल — जिला पुलिस मॉड्यूल (DPM) और विदेशी पहचान पोर्टल (FIP) — शुरू किए गए हैं।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंदी संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में वीज़ा सरलीकरण, आव्रजन चौकियों के आधुनिकीकरण और नीतिगत बदलावों पर चर्चा हुई। अधिकारियों के अनुसार, वीज़ा की मुख्य श्रेणियां 26 से घटाकर 22 और उप-श्रेणियां 104 से घटाकर 69 कर दी गई हैं।

Tags

Next Story