भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई –: हवाला कारोबार का भंडाफोड़, 24.10 लाख रुपये जब्त, मध्य प्रदेश और गुजरात के दो युवक गिरफ्तार

हवाला कारोबार का भंडाफोड़, 24.10 लाख रुपये जब्त, मध्य प्रदेश और गुजरात के दो युवक गिरफ्तार
X

भीलवाड़ा प्रेमकुमार गढ़वाल। शहर में अवैध हवाला कारोबार के खिलाफ भीलवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 24 लाख 10 हजार रुपये की नकदी जब्त की है। दोनों आरोपी कथित रूप से कन्नुकांति के हवाला कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

आईपीइस की सूचना पर कार्रवाई

बुधवार को एएसआई सुरेश कुमार, थाना कोतवाली भीलवाड़ा, मय जाप्ता गश्त पर थे। इसी दौरान आयुष श्रोत्रिय (आईपीएस) ने मोबाइल के जरिए सूचना दी कि गोल प्याऊ चौराहा के पास एक गली में दो युवक बैग लेकर घूम रहे हैं, जिनमें भारी मात्रा में नकदी होने की आशंका है।

दो लड़कों को दबोचा, मिली 500 और 200 के नोटों की गड्डियां

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। महावीर सुगंध वाली गली में दो युवक हाथ में बैग लिए जाते दिखाई दिए। तलाशी लेने पर बैग में ₹500 और ₹200 के नोटों की गड्डियां भरी हुई मिलीं। पूछताछ के दौरान दोनों युवक नकदी के संबंध में कोई वैध लाइसेंस, रसीद या रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए कुल ₹24,10,000 की राशि को धारा 106 बीएनएसएस 2023 के तहत जब्त कर लिया तथा दोनों आरोपियों को धारा 126-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर लिया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

गोपाल सिंह 30 पुत्र मानसिंह परमार, निवासी छज्जुखेड़ी, थाना राघवी, जिला उज्जैन मध्यप्रदेश, सिद्धराज सिंह 30 पुत्र ममु उर्फ भवर सिंह वाघेला, निवासी कथरावी, थाना उनावा, जिला मेहसाणा (गुजरात)।

पुलिस का कहना है कि हवाला नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही बड़े खुलासे की संभावना है।

ये शामिल थे पुलिस टीम में

आयुष श्रोत्रिय, आईपीएस, कोतवाल शिवराज गुर्जर, सुरेश कुमार एएसआई, महावीर सिंह, राजेश, धर्मेंद्र, नंदकिशोर।

Next Story