Haridwar NEWS: मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, आठ की मौतऔर 28 घायल

मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, आठ की मौतऔर 28 घायल
X

उत्तराखंड के हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है। भगदड़ में आठ लोगों की मौत की खबर है। कई लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर भी है। मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें घायलों को तुरंत अस्पतालों में पहुंचाने में लग गई। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का एलान किया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। वहीं, करीब दो बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे और अस्पताल में घायलों का हाल जाना। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में लोग एक-दूसरे पर गिर गए। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हादसे के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल है।गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने न्यूज एजेंसी को बताया कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ मच गई। भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं।

मृतकों का विवरण

आरूष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश।

शकल देव पुत्र बेचान, उम्र 18 वर्ष, निवासी-अररिया बिहार।

विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम-विलासपुर थाना - विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश।

विपिन सैनी पुत्र रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखण्ड ।

वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मौहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश।

शान्ति पत्नी रामभरोसें बदायू उत्तर प्रदेश।



घायलों का विवरण

इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत ।

दुर्गा देवी पत्नी निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली।

शीतल पत्नी तेजपाल उम्र-17 वर्ष, निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश।

भूपेन्द्र पुत्र मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं।

अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।

कृति पुत्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी बिहार।

राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतीहारी बिहार।

अजय पुत्र संजय, उम्र-19 वर्ष, बडियारपुर बिहार।

रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मेनपुरी।

विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश।

काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद।

अराधना कुमारी पुत्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर बिहार।

विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर बिहार ।

निर्मला पत्नी पंकज कुमार, उम्र-30 वर्ष शीशगढ़ बरेली।

विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर ।

अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी-मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।

एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र 4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश।

संदीप पुत्र रमेश कुमार, उम्र-25, मुरादाबाद उत्तर प्रदेश।

रोशन लाल पुत्र एवं पता-अज्ञात ।

दीक्षा पत्नी- निवासी रामपुर।

अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर बिहार।

मनोज शरण पुत्र अज्ञात, उम्र 30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश।

उपरोक्त 14 घायलों को एम्स हास्पिटल ऋषिकेश भेज दिया गया है। शेष घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है।


संकरा रास्ता और खड़ी चढ़ाई... मंदिर मार्ग पर इस कारण मची भगदड़

दरअसल, मनसा देवी मंदिर पहाड़ पर स्थित है, कांवड़ यात्रा के कारण बंद हुए रास्ते भी खुल गए थे, इस वजह से मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो गया। रविवार को मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। पहाड़ पर ऊंचाई पर स्थित मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को संकरी मार्ग से जाना पड़ता है। सीढ़ियां भी छोटी हैं। बरसात में वहां फिसलन भी होने की जानकारी मिली है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हमें करीब 9 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि मनसा देवी मार्ग भगदड़ होने से कुछ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस टीम पहुंची। करीब 35 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ लोगों की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करंट फैलने की अफवाह के चलते भगदड़ हो गई। 23 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ गंभीर अवस्था वाले मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

एसएसपी ने बताया कि करंट आने की अफवाह के कारण भगदड़ मची। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह का पता किया जा रहा है। हालांकि, प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है कि करंट की अफवाह के चलते भगदड़ मची है। मंदिर के रास्ते पर भगदड़ हुई है।

मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने आए चश्मदीद संतोष की जुबानी




फरीदाबाद से आए बिहार के संतोष ने बताया, वहां दीवार पर तार लगी हुई थी। जिसे पकड़कर लोग चढ़ने लगे। जिस वजह से तार छिल गया और करंट फैल गया। जिससे हंगामा मच गया। लोग नीचे गिर गए। मैंने कई लोगों को बचाया, जितना मुझसे हो सका मैंने किया। भगदड़ में मैं भी गिर गया। मैं जिनके साथ था, वो भी मुझसे बिछड़ गए। वहां काफी भीड़ थी, सही से पैर रखने की भी जगह नहीं थी। लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ते चले गए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि वह हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ से दुखी हैं और स्थिति पर नज़र रखी जा रही है। रविवार सुबह प्रसिद्ध मंदिर में हुई इस घटना में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की आशंका है।

Tags

Next Story