हवा में फटा विमान का इंजन: ब्राजील से अटलांटा जा रही डेल्टा फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 286 यात्री बाल-बाल बचे

साओ पाउलो/नई दिल्ली। ब्राजील के साओ पाउलो से अटलांटा जा रही डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में रविवार देर रात बड़ा हादसा टल गया। टेकऑफ के तुरंत बाद ही विमान का बायां इंजन तेज धमाके के साथ फट गया, जिसके बाद विमान में हड़कंप मच गया। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को वापस साओ पाउलो के गुआरुलहोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मोड़ा और उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
286 लोग थे सवार
गनीमत रही कि इस खौफनाक मंजर के बावजूद विमान में सवार सभी 272 यात्री और 14 क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। इंजन फटने के बाद विमान को तुरंत वापस घुमाया गया और कुछ ही मिनटों में उसे सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। सभी यात्रियों को सकुशल विमान से बाहर निकालकर टर्मिनल में पहुंचा दिया गया है। एयरलाइन ने इस घटना के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार बताया है।
अटलांटा जा रहा था प्लेन
यह मामला रविवार देर रात का है जब ब्राजील के साओ पाउलो के गुआरुलहोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट DL104 ने उड़ान भरी थी। इस विमान को अमेरिका के अटलांटा जाना था। लेकिन टेकऑफ के तुरंत बाद ही विमान के बाएं इंजन में खराबी आ गई और वह तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे विमान को वापस मोड़ना पड़ा।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
