एक्शन में खाकी : शराब तस्करों के मंसूबों पर फेरा पानी, ईको गाड़ी सहित 3 गिरफ्तार!

भीलवाड़ा हलचल। जिले में अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ बिगोद थाना पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ईको गाड़ी में लदी अवैध देशी और अंग्रेजी शराब ज़ब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

​गश्त के दौरान बिछाया जाल

​बिगोद थाने के सहायक उपनिरीक्षक सुरेश पाठक के अनुसार, सहायक उपनिरीक्षक सत्यनारायण वैष्णव अपनी टीम के साथ खटवाड़ा क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी पुलिस की पैनी नजर खटवाड़ा से बिगोद की तरफ आती एक संदिग्ध ईको गाड़ी पर पड़ी। संदेह होने पर जब गाड़ी को रुकवाकर तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम सकते में आ गई। गाड़ी के भीतर अवैध तरीके से ले जाई जा रही अंग्रेजी और देसी शराब की 5 पेटियां बरामद हुईं।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

​पुलिस ने मौके से जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें चालक 52 वर्षीय रशीद मोहम्मद पुत्र अजीज मोहम्मद मेवाती, उसके साथ 40 वर्षीय भवान सिंह राजपूत और 31 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत शामिल हैं।

​बिना दस्तावेज के कर रहे थे तस्करी: पुलिस के मांगने पर आरोपी शराब के परिवहन या उसे रखने से संबंधित एक भी वैध कागज पेश नहीं कर सके। नतीजतन, पुलिस ने ईको गाड़ी और अवैध शराब को तुरंत ज़ब्त कर तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

​अब होगी कड़ी पूछताछ

​पुलिस अब इन तीनों आरोपियों—रशीद मोहम्मद, भंवर सिंह और महेंद्र सिंह—के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है और यह खेप कहाँ सप्लाई की जानी थी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का यह कड़ा रुख अपराधियों के लिए एक सीधा संदेश है।

Next Story