भीलवाड़ा में भारी बारिश के चलते 30 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित

X
By - मदन लाल वैष्णव |29 Aug 2025 6:54 PM IST
भीलवाड़ा। जिले में हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने शनिवार, 30 अगस्त को समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और बारिश के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन ने सभी विद्यालयों को आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Next Story
