शिव महापुराण कथा: 30 हजार भक्त रोजाना ग्रहण कर रहे हैं शुद्ध देसी घी से बना गुणवत्ता वाला महाप्रसाद
भीलवाड़ा | विजय गढवाल** संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबू गिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीलवाड़ा के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहरी राज्यों और जिलों से आए लाखों श्रद्धालुओं के लिए आयोजन समिति द्वारा भोजन की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई ह
भट्ठियों पर तैयार होता भोजन
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: अशोक कोठारी** विधायक अशोक कोठारी ने 'हलचल' से खास बातचीत में बताया कि कथा में आने वाले बाहरी भक्तों के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम करीब 30,000 लोगों का भोजन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह महाप्रसाद शुद्ध गाय के घी से तैयार हो रहा है।
विधायक अशोक कोठारी भोजन शाला में भोजन करते हुए आम भक्तों के साथ
मसालों से लेकर आटा और अन्य सामग्री, सभी उच्च गुणवत्ता की काम में ली जा रही हैं। भोजन बनाने और परोसने की व्यवस्था को इतना चाक-चौबंद रखा गया है कि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विधायक ने श्रद्धालुओं से अपील भी की है कि वे पेट भरकर भोजन करें, लेकिन अन्न का अपमान न करें और थाली में जूठन न छोड़ें।
12 भट्ठियां और 250 लोगों की टीम** भोजनशाला की जिम्मेदारी संभाल रहे राजेश कुदाल ने बताया कि स्वाद और शुद्धता बनाए रखने के लिए 12 भट्ठियों पर पारंपरिक तरीके से भोजन पकाया जा रहा है। यहां 24 घंटे काम चल रहा है, जिसमें 70 से 80 मुख्य हलवाई और लगभग 150 मजदूर पूरी निष्ठा के साथ जुटे हुए हैं। इसके लिए एक विशेष समिति गठित की गई है जो तन-मन-धन से व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है।
**भक्तों ने सराहा: "ऐसी व्यवस्था पहले कहीं नहीं देखी"** नीमच से आए श्रद्धालु अमित ने बताया कि भोजन बहुत स्वादिष्ट है।
विशेषकर रात के समय परोसी गई खिचड़ी, कढ़ी और मैसूर पाक का स्वाद लाजवाब था। वहीं, ब्यावर से आई महिला भक्तों ने कहा कि वे पिछले दो दिनों से यहीं भोजन कर रही हैं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। कई श्रद्धालुओं का कहना था कि उन्होंने पहले भी कई स्थानों पर कथाएं सुनी हैं, लेकिन ऐसी सात्विक और व्यवस्थित भोजन व्यवस्था पहली बार देखी है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
