बदनोर पुलिस की बडी स्ट्राइक:: गेहूं के खेत में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, 33 किलो से ज्यादा माल जब्त

गेहूं के खेत में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, 33 किलो से ज्यादा माल जब्त
X

भीलवाड़ा |ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशन में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। बदनोर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक खेत से भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

​गेहूं की आड़ में रची गई थी 'काली खेती' की साजिश

​पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चैनपुरा निवासी मनोहर सिंह (71) ने अपने खेत में गेहूं की फसल के बीच छिपाकर अवैध रूप से गांजे की खेती कर रखी है। सूचना मिलते ही जयपाल सिंह जैतावत (RPS प्रोबेशनर) के नेतृत्व में टीम ने खेत पर छापेमारी की।

​33 किलो से ज्यादा गांजे के हरे पौधे जप्त

​पुलिस ने खेत से कुल 33 किलो 762 ग्राम अवैध गांजे के हरे पौधे जप्त कर चैनपुरा निवासी 71 वर्षीय मनोहर सिंह राठौड़ को गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की अग्रिम जांच ​बार थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक श्रीमती समजिदा बानो को सौंपी गई है।

आईपीएस प्रोबेशनर जैतावत ने कहा कि​"नशे के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा। मुखबिर की सटीक सूचना और टीम की त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली है।

कारवाई में इस टीम की रही भूमिका

​इस सफल ऑपरेशन में जयपाल सिंह जैतावत (आईपीएस) के साथ हेड कांस्टेबल गिरधर सिंह, कांस्टेबल बनवारीलाल, अजरूदीन, विरेन्द्र कुमार, बलवीर जांगिड़, नरेश कुमार और कैलाश जाखड़ की विशेष भूमिका रही।

Next Story