रायला में मासूम की मौत: क्या कुआं बन रहा है काल या रची जा रही है कोई 'खौफनाक' साजिश? भाई के बाद अब 4 साल की बहन का मिला शव

रायला में मासूम की मौत: क्या कुआं बन रहा है काल या रची जा रही है कोई खौफनाक साजिश? भाई के बाद अब 4 साल की बहन का मिला शव
X

रायला लक्की । जिले के रायला थाना क्षेत्र के नया खेड़ा गांव से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने न केवल एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 4 वर्षीय मासूम दिव्या खारोल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं।

खेलते-खेलते ओझल हुई और कुएं में मिली लाश

रविवार सुबह दिव्या अपने घर के बाहर खेल रही थी। परिजनों को जरा भी इल्म नहीं था कि यह उसकी आखिरी सुबह होगी। कुछ देर बाद जब बच्ची नजर नहीं आई, तो तलाश शुरू हुई। खोजबीन के दौरान घर के पास ही स्थित एक कुएं में दिव्या का शव तैरता मिला। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई।

खौफनाक इत्तेफाक: पहले भाई और अब बहन की भी उसी कुएं में मौत

इस मामले ने तब और भी गंभीर और रहस्यमयी मोड़ ले लिया जब ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। महज कुछ महीने पहले इसी मासूम दिव्या के भाई का शव भी इसी कुएं में मिला था। बनेड़ा प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह राठौड़ ने भी इस विचलित कर देने वाले तथ्य की पुष्टि की है। एक ही परिवार के दो चिरागों का एक ही कुएं में बुझ जाना सामान्य हादसा नहीं लग रहा है।

परिजनों का आरोप: "यह हादसा नहीं, सोची-समझी हत्या है"

लगातार दो बच्चों की संदिग्ध मौत से टूटे परिजनों ने अब गहरी साजिश की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि कोई जानबूझकर उनके बच्चों को निशाना बना रहा है और हत्या कर शव कुएं में फेंक रहा है। ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और डर व्याप्त है। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर इस मासूम परिवार का दुश्मन कौन है?

पुलिस की रडार पर 'हर एंगल', एएसआई कर रहे जांच

घटना की सूचना मिलते ही रायला थाने से एएसआई कैलाश चंद्र प्रजापत मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है। क्या यह महज लापरवाही से हुआ हादसा है या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश या तांत्रिक क्रिया जैसी कोई बात है? पुलिस हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story